Ranbir Kapoor Birthday: फिल्म मेकिंग के गुर सीखने के बाद एक्टिंग में रखा कदम, रणबीर कपूर आज मना रहे 42वां जन्मदिन

Ranbir Kapoor Birthday
Creative Commons licenses/Wikimedia Commons

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज यानी की 28 सितंबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार राज कपूर के पोते और अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर भी अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।

आज यानी की 28 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर सिनेमा के फेमस कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार राज कपूर के पोते और अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर भी अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी रणबीर ने कभी भी स्टार किड्स और नेपोटिज्म जैसी चीजों को अपने आसपास भी नहीं फटकने दिया। आज के समय में रणबीर की गिनती इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में की जाती है। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर रणबीर कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

सहायक निर्देशक

भले ही वर्तमान समय में रणबीर कपूर की गिनती सफल अभिनेताओं में होती है, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से पहले फिल्म मेकिंग को बारीकी से समझा है। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले रणबीर कपूर ने फिल्मी परिवार से आने के बाद भी एक्टिंग के सभी गुर सीखे और अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया। फिल्म मेकिंग की सभी बारीकियों को अच्छे से समझा और फिल्म रॉकस्टार के निर्देशक इम्तियाज अली ने अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें सहज कलाकार बताया। संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में रणबीर ने बतौर सहायक निर्देशक काम किया था।

डेब्यू फिल्म

साल 2007 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट सोनम कपूर थीं। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर को जिंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। रणबीर ने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। रणबीर ने वेक अप सिड, बर्फी, रॉक्स्टार, ए दिल है मुश्किल और एनिमल जैसी कई सफल और बेहतरीन फिल्में कीं। उन्होंने हर जॉनर की फिल्मों में काम किया। 

लव लाइफ 

बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। करियर के शुरूआती कुछ सालों में उनका नाम इंडस्ट्री की कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। रणबीर कपूर का नाम नरगिस फाकरी, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के साथ भी जुड़ा। इसके अलावा वह अभिनेता इमरान खान की पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक के साथ भी जुड़ चुका है। 

लेकिन रणबीर का सबसे नाम दीपिका और कटरीना के साथ सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप की चर्चा इंडस्ट्री के गलियारों में खूब हुई। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे के लिए काफी बातें कहीं। वहीं कटरीना से ब्रेकअप के बाद भी मीडिया में उनकी चर्चा होती रही। हाल ही में अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री की दो सफल अभिनेत्रियों को डेट किया और उनके ऊपर कैलानोवा का ठप्पा लगा दिया गया।

शादी

हालांकि अब रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट संग शादी रचा ली है। कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा है। बता दें कि रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़