Kareena Kapoor Birthday: आज 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही करीना कपूर, अभिनेत्री की रगो में दौड़ता है अभिनय

Kareena Kapoor Birthday
Instagram

आज यानी की 21 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने फिल्मी दुनिया में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं और आज भी वह फिल्मों में सक्रिय हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज यानी की 21 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई सफल और बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने फिल्मी दुनिया में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं और आज भी वह फिल्मों में सक्रिय हैं। इस साल अभिनेत्री फिल्म 'क्रू' और 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आ चुकी हैं। वहीं अभिनेत्री फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर अभिनेत्री करीना कपूर खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

विरासत में मिला अभिनय

बता दें कि करीना कपूर की रगो में एक्टिंग बतौर विरासत दौड़ रहा है। अभिनेत्री इंडस्ट्री के मशहूर फिल्मी घराने कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को को हुआ था। इनके पिता का नाम रणधीर कपूर और मां का नाम बबीता कपूर है। रणधीर और बबीता अपने जमाने के फेमस स्टार्स थे। वहीं करीना की बहन करिश्मा कपूर भी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। ऐसे में करीना कपूर के अंदर अभिनय क्षमता होना स्वाभाविक है।

पहली फिल्म

अभिनेत्री ने साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। जिसके लिए करीना कपूर को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था। फिर साल 2001 में आई फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से करीना कपूर को सफलता मिली थी। इसके बाद अभिनेत्री करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में नजर आई थीं। इस फिल्म में करीना ने 'पू' का किरदार निभाया था, जोकि आइकॉनिक है।

इसके बाद करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। फिल्म 'चमेली' के लिए एक्ट्रेस को फिल्म फेयर का विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार भी मिला। वहीं साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' उनके करियर की उन चुनिंदा फिल्मों में शुमार है, जिसको आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। 

शादी

करीना कपूर ने साल 2012 में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। कपल के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं। करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं औऱ अक्सर फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस इंडस्ट्री में जिस भी मुकाम पर हैं, उसे उन्होंने अपनी काबिलियत और दम पर हासिल किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़