शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ मानहानि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Sherlyn Chopra
प्रतिरूप फोटो
ANI

चोपड़ा ने सावंत पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने और निर्देशक साजिद खान का समर्थन करने का आरोप लगाया है, जिनके खिलाफ चोपड़ा ने पहले छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी

अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ मानहानि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। चोपड़ा ने सावंत पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने और निर्देशक साजिद खान का समर्थन करने का आरोप लगाया है, जिनके खिलाफ चोपड़ा ने पहले छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा का भारत जोड़ो यात्रा’ पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस कभी भारत को एकजुट नहीं कर सकती

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सावंत और उनके वकील के खिलाफ अंबोली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अभी सावंत को जांच के लिए नहीं बुलाया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़