Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

lip balm
Creative Commons licenses
मिताली जैन । Apr 28 2024 10:41AM

ऐसे में होंठों की इन समस्याओं से बचने का एक आसान उपाय है कि आप लिप बाम का इस्तेमाल करें। यूं तो आपको मार्केट में कई ब्रांड्स के लिप बाम मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे खुद घर पर भी बना सकते हैं।

जब गर्मी का मौसम आता है तो हमारी स्किन अतिरिक्त केयर मांगती है। हालांकि, यह देखने में आता है कि लोग इस मौसम में अपने होंठों को अनदेखा कर देते हैं। जबकि गर्म तापमान और कम नमी के स्तर के कारण होंठ सूख सकते हैं। साथ ही साथ, होंठ सनबर्न के प्रति संवेदनशील होते हैं। हानिकारक यूवी किरणों से होंठों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप अधिक देर तक बाहर रहते हैं तो ऐसे में गर्मी और हवा के संपर्क में आने से होंठ फटने की समस्या हो सकती है। 

ऐसे में होंठों की इन समस्याओं से बचने का एक आसान उपाय है कि आप लिप बाम का इस्तेमाल करें। यूं तो आपको मार्केट में कई ब्रांड्स के लिप बाम मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे खुद घर पर भी बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर गर्मियों के लिए लिप बाम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: Lipstick Type: परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स के लिए नहीं होना होगा परेशान, खरीदने से पहले जरूर जानें ये बातें

नारियल तेल से बनाएं लिप बाम

नारियल तेल गर्मियों में आपके होंठों को नमी प्रदान करके उसका ख्याल रखता है। आप इससे बेहद आसानी से लिप बाम बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

- 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल

- 2 बड़े चम्मच बीवैक्स

- पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल 

लिप बाम बनाने का तरीका-

- सबसे पहले नारियल तेल और बीवैक्स को डबल बॉयलर में एक साथ पिघलाएं।

- एक बार पिघल जाने पर गैस बंद कर दें और इसमें एसेंशियल ऑयल मिक्स करें। 

- मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डालें और इसे ठंडा होकर जमने दें।

मैंगो बटर और एवोकाडो ऑयल से बनाएं लिप बाम

गर्मी के दिनों में मैंगो बटर और एवोकाडो ऑयल से लिप बाम बनाना अच्छा आइडिया है। 

आवश्यक सामग्री-

- 2 बड़े चम्मच मैंगो बटर

- 1 बड़ा चम्मच एवोकाडो ऑयल

- 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स 

इस्तेमाल का तरीका-

- सबसे पहले मैंगो बटर और बीवैक्स को डबल बॉयलर में पिघलाएं।

- एक बार पिघल जाने पर गैस बंद कर दें और फिर इसमें एवोकाडो ऑयल मिक्स करें।

- अब इसे लिप बाम कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें।

- मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़