Quick Ramadan Recipes: घर में झटपट से इफ्तार के लिए बनाएं शीर खुरमा, नोट करें शेफ कुनाल की आसान रेसिपी

Sheer Khurma
Instagram

रमज़ान का पाक महीना चल रहा है। इस दौरान मुसलमान लोग रोजे रखते हैं। रमज़ान में अल्लाह की इबादत, आत्म ध्यान और रोजे रखा जाता है। अगर आप भी इफ्तार के लिए जल्द से झटपट तैयार होने वाली डिश की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। शेफ कुनाल कपूर की शीर खुरमा रेसिपी को आप भी घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको रेसिपी के बारे में बताते हैं।

रमज़ान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना है और इसे दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान रोजे, इबादत, आत्म-चिंतन और समुदाय के लिए समय है। रोजे रखने के लिए सुबह से पहले सहरी खाकर पूर दिन रोजा रखा जाता है और शाम को रोजे को तोड़कर इफ्तार खाया जाता है। अगर आप भी रमज़ान में इफ्तार के लिए झटपट से बनने वाली रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो कहीं न जाए यह लेख आपके लिए है। आइए आपको बताते हैं शीर खुरमा कैसे बनाएं।

शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री

- 3 चम्मच देसी घी

- 1 चम्मच चिरौंजी

- 1 चम्मच पिस्ता (कटा हुआ)

- 1 चम्मच अखरोट (कटा हुआ)

- 1 चम्मच बादाम (कटा हुआ)

- 5-7 खजूर या छुआरा

- 1 लीटर फुल-फैट दूध

- एक चुटकी केसर (वैकल्पिक)

- ½ चम्मच इलायची पाउडर

- ½ कप चीनी (लगभग)

- 40 ग्राम (एक मुट्ठी) गेहूं सेंवई (सेवइयां)

शीर खुरमा बनाने के लिए विधि

- शीर खुरमा बनाने के लिए एक पैन में 1½ चम्मच घी डालें। चिरौंजी, पिस्ता, बादाम, अखरोट और खजूर छिड़कें।

- इन सभी चीजों को चलाते रहें और फिर इसके बाद दूध डालें, केसर, इलायची पाउडर और चीनी डालें।

- दूध को तब तक पकाएं जब तक वह आधा न रह जाए। इसमें थोड़ा समय लग सकता है इसलिए इसे चलाते रहें।

- एक अलग पैन में बचा हुआ घी गर्म करें और उसमें टूटी हुई सेमियां डालें।

- धीमी आंच पर कुछ मिनट तक चलाते रहें ताकि यह हल्का भूरा हो जाए। कम किया हुआ दूध सेमियां में डालें और 8-10 मिनट तक पकाएं। आंच से उतारें और गरम या ठंडा परोसें।

- याद रखें कि दूध को आंच से उतारते समय ही डालना है, क्योंकि ठंडा होने पर वह गाढ़ा हो जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़