महज तीन मिनट पहले हुए थी शादी, पत्नी ने दे दिया तलाक, जानें क्या है कारण

marriage
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jul 25 2024 5:12PM

ये मामला वर्ष 2019 का है मगर इस पर अब फिर से चर्चा होने लगी है। ये मामला कुवैत का है, जहां एक दुल्हा दुल्हन की शादी हुई।शादी के महज तीन मिनट के बाद ही दोनों की शादी टूट गई। दुल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

शादी करना कई लोगों का सपना होता है। लोग लाखों रुपये लगातर शादी के पल को यादगार बनाते है। मगर कुछ मामलों में ऐसी अटपटी बातें सुनने को मिलती हैं कि विश्वास ही नहीं होता कि ये सच हो सकती है। ऐसा ही एक मामला हाल में खूब चर्चा में आया है। यहां शादी के तीन मिनट बाद ही ऐसी गलती हुई की दुल्हा दुल्हन की शादी ही टूट गई।

ये मामला वर्ष 2019 का है मगर इस पर अब फिर से चर्चा होने लगी है। ये मामला कुवैत का है, जहां एक दुल्हा दुल्हन की शादी हुई।शादी के महज तीन मिनट के बाद ही दोनों की शादी टूट गई। दुल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। यहां तलाक देने का फैसला दुल्हन का था, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

लोग महिला द्वारा लिए गए फैसले पर गर्व कर रहे है। बता दें कि ये मामला वर्ष 2019 का है। ये शादी कुवैत में हुई थी और शादी होने के सिर्फ तीन मिनट के बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया है। यहां दुल्हे ने अपनी पत्नी को स्टूपिड कह दिया था। ऐसा करना ही युवक को भारी पड़ गया। घटना तब हुई जब शादी के बाद दुल्हा दुल्हन कोर्टहाउस से बाहर जा रहे थे। इस दौरान दुल्हन फिसल गई। दुल्हन के गिरने पर दुल्हे ने उसे बेवकूफ कह दिया। दुल्हे के इस व्यवहार से दुल्हन इतनी खफा हुई कि उसने तत्काल युवक से तलाक लेने का फैसला किया। इस घटना पर जज ने भी तलाक की फाईल उसी समय जारी कर दी थी।

पांच साल बाद फिर सुर्खियों में आया मामला

ये मामला घटना के पांच वर्ष के बाद फिर से सुर्खियों में आया है। अब दुल्हन द्वारा उठाए गए कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि दुल्हन ने सही समय पर बिलकुल सही फैसला किया है। जीवन में अगर साथी उतार चढ़ाव में साथ ना दे तो ऐसे साथी के साथ ना रहने का फैसला लेना ही सही है। अगर साथी रिस्पेक्ट नहीं कर सकता तो उसके साथ नहीं रहना चाहिए।

यूजर्स का कहना है कि इस तरह का फैसला लेना असल में काफी मुश्किल है मगर इसके लिए काफी हौंसले की जरुरत पड़ती है। सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए ये फैसला बहुत जरुरी था। बता दें कि कोर्ट हाउस के बाहर जाते समय लड़की गिर गई थी। इस दौरान दुल्हे ने उसे वेबकूफ कहा था। दुल्हे का ऐसा व्यवहार दुल्हन के लिए सही नहीं था। पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो उसे संभाले और इज्जत करे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़