Ayodhya Ram Mandir: उद्घाटन समारोह के बाद जानें किसे होंगे सबसे पहले राम लला के दर्शन

ram mandir
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Dec 27 2023 5:28PM

इस पूरे आयोजन को लेकर खास तैयारियां हो रही है। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में देश भर से लोग अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले राम लला के दर्शन राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी लोगों कराए जाएंगे।

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की घड़ियां अब पास आने लगी है। अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ, जिसके बाद भक्तों के मन में राम मंदिर में रामलला को विराजमान देखने का सपना देखा जो जल्द ही पूरा होने वाला है। अयोध्या में राम मंदिर में 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने भव्य महल में विराजमान होंगे। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए कई संगठन तैयार है।

इसी बीच विश्व हिंदू परिषद ने बताया है कि ऐतिहासिक दिन 22 जनवरी को जब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है उस दिन क्या कार्यक्रम किए जाने है। विश्व हिंदू परिषद के सेक्रेटरी मिलिंद परांदे ने समारोह को लेकर अहम जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। उनके साथ ही सात से आठ हजार लोग इस अहम पल के साक्षी बनने के लिए तैयार है। 

अगले वर्ष 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद आम जनता के लिए 23 जनवरी से दर्शन करने की सुविधा होगी। इस पूरे आयोजन को लेकर खास तैयारियां हो रही है। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में देश भर से लोग अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले राम लला के दर्शन राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी लोगों कराए जाएंगे।

बिहार से भी ले जाएंगे अयोध्या

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बिहार से उन लोगों को अयोध्या ले जाने की तैयारी कर रहा है जो राम मंदिर आंदोलन से संबंधित थे। कई लोगों ने अपना बलिदान राम मंदिर निर्माण के लिए दिया है। ऐसे लोगों और उनके परिवार के लिए ये पल बेहद भावुक और गर्व का है। ऐसे लोगों को अयोध्या ले जाकर राम लला के दर्शन करवाए जाएंगे। बिहार से अयोध्या जाने वालों के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बलिदानियों के परिवारों को रामलला के दर्शन कराए जाने के लिए योजना बनाई गई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़