'युवा नेताओं को सब्र रखना चाहिए', अशोक गहलोत बोले- जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए वह अवसरवादी

ashok gehlot in media
ANI
अंकित सिंह । Oct 17 2022 2:19PM

अशोक गहलोत ने कहा कि जो पार्टी छोड़कर गए हैं, वह लोग अवसरवादी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर उन्होंने कहा कि उनको कम उम्र में मंत्री बनने का मौका मिला। जो मौका उन्हें बाद में मिलता वह पहले ही मिल गया। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने कहा कि युवा नेताओं को सब्र रखना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। लगभग 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। अध्यक्ष पद की रेस में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। आज मतदान के बाद 19 अक्टूबर को नतीजे भी आ जाएंगे। सबसे बड़ा सवाल यही है कि दोनों में से किसे जीत मिलेगी। इन सब के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। अशोक गहलोत ने साफ तौर पर कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे। इसके साथ ही उन्होंने खड़गे को अनुभवी व्यक्ति भी बताया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनका अनुभव पार्टी के लिए काम आ सकता है। युवा ऊर्जा पार्टी के लिए अच्छी है। लेकिन अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो कांग्रेस छोड़कर गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: सोनिया, मनमोहन सिंह, राहुल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने वोट डाला

अशोक गहलोत ने कहा कि जो पार्टी छोड़कर गए हैं, वह लोग अवसरवादी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर उन्होंने कहा कि उनको कम उम्र में मंत्री बनने का मौका मिला। जो मौका उन्हें बाद में मिलता वह पहले ही मिल गया। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने कहा कि युवा नेताओं को सब्र रखना चाहिए। उनके भी अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने सिंधिया, जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह को अवसरवादी बता दिया। वहीं, सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुले, लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव कराकर देश के लिए एक मिसाल कायम की है। मेरा मानना ​​है कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसे पार्टी के सभी सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि नेतृत्व तो हमारा है और वो रहेगा। पार्टी के नए अध्यक्ष तय करेंगे कि नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे लागू किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के सीएम ने कहा- राहुल गांधी को कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार का विवरण भेजेंगे

इससे पहले आज ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि एक तरफ राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा और दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव दोनों ही अपने-अपने जगह महत्वपूर्ण हैं। बीजेपी जब से सरकार में आई है तब से ये संविधान की धज्जियां उठा रहे हैं..पक्ष के साथ विपक्ष का होना जरूरी है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है। 137 साल के इतिहास में ये छठीं बार है जहां चुनाव हो रहा है। हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़