Gujarat में महिला के अंडरगार्मेंट्स हो रहे थे चोरी, पड़ोसी पर शक जताने में हुआ बवाल, 10 घायल

arrested
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

इसी बीच गुजरात के अहमदाबाद के ग्रामीण इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद की धंधुका तहसील इलाके के पच्छम गांव में एक महिला ने चोरी की जानकारी दी है। महिला ने जिस चीज के चोरी होने की जानकारी दी है उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

चोरी की घटनाएं कहीं ना कहीं होती रहती है। कभी लाखों के जेवरात चोरी होते हैं तो कभी घर से लाखों करोड़ों रुपये की नगदी गायब होती है। पुलिस के पास आम जनता अलग अलग तरह की चोरी की शिकायतों को लेकर पहुंचती है, जिनका जिक्र कई बार खबरों के जरिए सामने आता है। वहीं चोर भी कई बार अनोखे तरीके से कई चोरी की वारदात को अंजाम देते है।

इसी बीच गुजरात के अहमदाबाद के ग्रामीण इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद की धंधुका तहसील इलाके के पच्छम गांव में एक महिला ने चोरी की जानकारी दी है। महिला ने जिस चीज के चोरी होने की जानकारी दी है उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल महिला का कहना है कि उसके घर की बाल्कनी में सुखाने के लिए डाले गए अंडरगार्मेंट्स चोरी हो जाते है।

महिला ने इस घटना में अपने पड़ोसी पर उसके अंडरगार्मेंट्स चुराने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा इस कदर आरोप लगाए जाने के बाद गांव में विवाद काफी अधिक बढ़ गया। इस विवाद में कुल 10 लोग घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद धंधुका पुलिस के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने अंडरगार्मेंट्स को सुखाने के लिए बालकनी में डालती थी जो चोरी हो जाते थे।

महिला ने जुटाई जानकारी

दरअसल  महिला ने चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी की मदद ली और उसकी फुटेज खंगाली। इसके बाद आपत्तिजनक फुटेज सामने आई, जिससे पता चला कि महिला के पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति ही उसके अंडरगार्मेंटस को चोरी कर रहा था। इसके बाद महिला ने व्यक्ति को रंगे हाथों अंडरगार्मेंट्स चुराते हुए पकड़ा। इसके बाद मामला ऐसा बढ़ा लाठी, पाईप की मदद से महिला के घरवालों और पड़ोसी के बीच  लड़ाई हुई। इस लड़ाई ने काफी गंभीर रूप ले लिया। महिला के परिजन और आरोपी पड़ोसी के परिजन आपस में भिड़ गए। 

इस घटना में कुल आठ से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ के कुल 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के परिजनों के खिलाफ बवाल करने और नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर कर ली है। पुलिस ने एफआईआर में छेड़छाड़, नुकसान पहुंचाने और झगडा करने की धाराएं लगाई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़