ऑनलाइन उत्पीड़न के बाद महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

online harassment
creative common

इस मामले में शारिक नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपनी जान देने के लिए एक दवाई अधिक मात्रा ले ली।

कर्नाटक के मंगलुरु में एक महिला ने लगातार ऑनलाइन उत्पीड़न और धमकी भरे संदेशों के कारण कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना मंगलुरु के सूरत्कल थाना क्षेत्र के इद्या में हुई।

इस मामले में शारिक नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपनी जान देने के लिए एक दवाई अधिक मात्रा ले ली।

परिवार के मुातबिक, महिला को सोशल मीडिया के माध्यम से शारिक से धमकी भरे संदेश मिल रहे थे। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शारिक को गिरफ्तार कर लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़