क्या कुमारी शैलजा होंगी कांग्रेस की ओर से हरियाणा में मुख्यमंत्री? भूपिंदर सिंह हुड्डा का आया जवाब

bhupinder singh hooda
ANI
अंकित सिंह । Oct 7 2024 4:20PM

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा शासन से जनता परेशान थी। राहुल गांधी ने यात्रा निकाली और एक माहौल बना। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को राहुल गांधी पर भरोसा है।

एग्जिट पोल में हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन होगा? कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला का नाम चर्चा में है। हालांकि, उनके बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री का नाम पार्टी आलाकमान तय करेगा। हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। अधिकांश एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस 44 से 61 सीटों के बीच जीत हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें: Haryana में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? नतीजों से पहले ही कांग्रेस में शुरू हुई लॉबिंग

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हम सीएम के चेहरे के लिए विधायकों की राय मांगेंगे और फिर पार्टी का आलाकमान अंतिम फैसला करेगा। कांग्रेस ने सभी सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा। सभी 90 विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है। जनता ने इसका स्पष्ट संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने 2005 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी की सफलता और 2014 से 2024 तक बीजेपी की विफलताओं की तुलना की है। 

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा शासन से जनता परेशान थी। राहुल गांधी ने यात्रा निकाली और एक माहौल बना। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को राहुल गांधी पर भरोसा है। वे कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित हैं। हमें यकीन है कि हम 60 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इसका असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा. हरियाणा में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतने जा रही है और इससे देश में एक संदेश जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 । कुमारी शैलजा ने बताई हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की वजह, कहा- भारत जोड़ो यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ थी

उन्होंने अपने पिता को लेकर कहा कि भूपेन्द्र हुडडा ने बहुत मेहनत की है, सभी ने चुनाव में योगदान दिया है। मैं हमारे केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के लिए माहौल बना। यह पूरी भाजपा की क्षति है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना होगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भरोसा है कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी, वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़