UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान, कहा हम हैं राम सेवक, Ayodhya को स्वच्छ रखने के लिए लिया संकल्प

keshav prasad
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Dec 29 2023 10:14AM

इसी बीच अयोध्या में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जहां जन्में प्रभु श्री राम, स्वच्छ सुंदर रहे अयोध्या धाम। पीएम मोदी के शहर आगमन पर अयोध्या के लोगों, बीजेपी कार्यकर्ताओं, मेयर और अन्य अधिकारियों ने अयोध्या को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हम ‘राम सेवक’ हैं।

उत्तर प्रदेश में अयोध्या मे जितनी भव्यता के साथ श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही अयोध्या नगरी को भी सजाया संवारा जा रहा है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। अयोध्या नगरी की साज-सज्जा करने के लिए पूरा प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है।

इसी बीच अयोध्या में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जहां जन्में प्रभु श्री राम, स्वच्छ सुंदर रहे अयोध्या धाम। पीएम मोदी के शहर आगमन पर अयोध्या के लोगों, बीजेपी कार्यकर्ताओं, मेयर और अन्य अधिकारियों ने अयोध्या को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हम ‘राम सेवक’ हैं। यह मेयर द्वारा शहर में चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान का भी हिस्सा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने पर स्वच्छ अयोध्या का संकल्प लिया है। कार्यकर्ता, पार्टी के सदस्य, पार्षद सब मिलकर स्वच्छ अयोध्या की संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुद को राम भक्त और राम सेवक बताते हुए कहा कि कड़ाके की सर्दी भी राम सेवकों के उत्साह को कम नहीं कर सकती है। हनुमान जी महाराज जहां विराजमान है जो सबको शक्ति प्रदान कर रहे हैं। आज के समय में अयोध्या पुरी दुनिया का केंद्र बना हुआ है। पूरे विश्व का ध्यान अयोध्या की ओर है। दुनिया भर के राम भक्त अयोध्या की ओर देख रहे हैं खासतौर से सभी को 22 जनवरी का इंतजार है। इससे पहले 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या पहुंचने वाले हैं जिसके लिए कई तैयारी की जा रही है। दुनिया भर में जय श्री राम की धुन शुरू हो गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़