केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने किए माँ करणी के दर्शन, की देश प्रदेश में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना

karni mata1
PR

देशनोक में माँ करणी के दर्शन करने के केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि करणी माता न केवल आध्यात्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। करणी मैया की कृपा दृष्टि सदैव हम सभी पर बनी रहे तथा हमारे देश का गौरव दुनिया में बढ़ता रहे।

देशनोक। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने रविवार को बीकानेर प्रवास के दौरान देशनोक पहुंचकर प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने माँ करणी मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मां करणी माता से आशीर्वाद प्राप्त किया।

देशनोक में माँ करणी के दर्शन करने के केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि करणी माता न केवल आध्यात्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। करणी मैया की कृपा दृष्टि सदैव हम सभी पर बनी रहे तथा हमारे देश का गौरव दुनिया में बढ़ता रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़