विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच रविवार को ट्रेन सेवाएं 40 मिनट देर से शुरू होंगी

Metro
प्रतिरूप फोटो
ANI

गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन से जोड़ती है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार को विश्वविद्यालय स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए पहली ट्रेन का परिचालन सुबह छह बजे के बजाय 40 मिनट देर से होगा।

अक्टूबर विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं, रखरखाव कार्य को लेकर रविवार को सुबह छह बजे से 40 मिनट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये दोनों स्टेशन ‘येलो लाइन’ पर हैं जो दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन से जोड़ती है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार को विश्वविद्यालय स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए पहली ट्रेन का परिचालन सुबह छह बजे के बजाय 40 मिनट देर से होगा।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6:40 बजे ट्रेन सेवाएं बहाल होने तक विधानसभा और सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, मिलेनियम सिटी सेंटर से कश्मीरी गेट स्टेशन और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय स्टेशन तक ट्रेन सेवाएं सामान्य रहेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़