Upendra Kushwaha: 'वफादारी' का तोहफा! उपेंद्र कुशवाहा को NDA ने किया सेट, राज्यसभा के लिए टिकट कन्फर्म

Upendra Kushwaha
ANI
अंकित सिंह । Jul 2 2024 2:08PM

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में, कुशवाहा काराकाट निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे स्थान पर रहे। यह सीट सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार राजा राम सिंह ने जीती, जबकि भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को मंगलवार को राज्यसभा के लिए बिहार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। इसके बाद, कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एलजेपी नेता चिराग पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित एनडीए के प्रमुख नेताओं का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: स्पेशल पैकेज देने से पहले कुछ नए मापदंड तय किये जाएं जो सर्वस्वीकार्य हों

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में, कुशवाहा काराकाट निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे स्थान पर रहे। यह सीट सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार राजा राम सिंह ने जीती, जबकि भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। कुशवादा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि राज्यसभा की सदस्यता के लिए एनडीए की ओर से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा के लिए बिहार की आम जनता एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं, जिन्होंने विपरित परिस्थिति में भी मेरे प्रति अपना स्नेह बनाए रखा, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, अमित शाह जी, जे पी नड्डा साहब, चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी, सम्राट चौधरी जी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार।

इसे भी पढ़ें: नीतीश के बाद चिराग पासवान ने भी बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, बिहार को लेकर कर दी यह बड़ी मांग

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में खराब प्रदर्शन के कारण बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सीट में कमी आयी जबकि विपक्षी महागठबंधन अपनी स्थिति में सुधार लाने में सफल रहा। बिहार की कुल 40 लोकसभा सीट में से 30 सीट ही इसबार भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जीत पाया जो 2019 में 39 की तुलना में भारी गिरावट है तथा 2014 (31) और 2009 (32) की तुलना में भी कम है। राजग बिहार में 2005 से शासन कर रहा है और उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे मजबूत सहयोगी के नेतृत्व में ‘‘मोदी लहर’’ के आगमन से पहले भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़