मोदी हाउस पर खालिस्तानी झंडा लगाओ...आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो, कहा-किसानों को आज तक कुछ नहीं मिला

Pannu
Creative Common
अभिनय आकाश । Feb 13 2024 12:38PM

प्रतिबंधित आतंकी संगठन एसएफजे चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विडियो में 13 फरवरी को देश विरोध तत्वों को दिल्ली फतह करने के साथ ही आपत्तिजनक बातें कहीं हैं।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से किसानों के राजधानी तक मार्च को रोकने के लिए की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के कारण मंगलवार को दिल्ली में यातायात अराजकता फैल गई। अधिकारियों ने आंदोलन और सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित करने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी। वहीं किसानों के 'दिल्ली कूच' के ऐलान की आड़ में मोस्ट वांटेड टेररिस्ट गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वार फिर भड़काऊ विडियो जारी किया है। विडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाव पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अंदेशा है कि किसान आंदोलन की आड़ लेकर देश विरोधी तत्व माहौल खराव करने की कोशिश करेंगे। पुलिस को शरारती तत्वों के साथ खासकर सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट के दौरान सक्रिय रहे संदिग्धों पर शिकंजा कसने को कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें: Farmers Protest । किसानों के प्रदर्शन का मेट्रो पर असर, रहेंगे इन मेट्रो स्टेशन के कुछ गेट बंद

प्रतिबंधित आतंकी संगठन एसएफजे चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विडियो में 13 फरवरी को देश विरोध तत्वों को दिल्ली फतह करने के साथ ही आपत्तिजनक बातें कहीं हैं। वहीं, खुफिया रिपोर्ट के मुताविक 10 से 15 हजार किसान अपने 1000 ट्रैक्टर के साथ दिल्ली की तरफ कूच करने की बात कही गई। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अफसरों ने हर थाना एरिया में पांच से छह टायर किलर तैयार रखने को कहा है। पन्नू ने वीडियो जारी कर आंदोलन कर रहे किसानों को उकसाया। पन्नू ने कहा कि किसान दिल्ली चलो नहीं बल्कि दिल्ली को फतेह करो। मोदी हाउस पर खालिस्तानी झंडा लगाओ।

इसे भी पढ़ें: Farmers Protest: दिल्ली कूच पर अडे़ किसान, पुलिस का प्रदर्शनकारियों पर एक्शन, दागे आंसू गैस के गोले

आतंकी पन्नू ने आतंकवाद के दौर की भेंट चढ़े पंजाब के मृतक युवाओं का भी नाम लेकर खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने की कोशिश इस वीडियो में की है। आतंकी पन्नू ने कहा कि पंजाब के किसानों को दिल्ली से मांगा आज तक कुछ नहीं मिला। जमीनें आपकी, फसलें आपकी और हकूमत हिंदुओं की दिल्ली से चल रही है। दिल्ली पर हमें कब्जा करना पड़ेगा। 13 फरवरी को दिल्ली फतेह करो, उससे मांगों नहीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़