देखें कौन है Justice P S Dinesh Kumar, जिन्होंने ली है कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

Justice P S Dinesh Kumar
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल भी इस दौरान मौजूद थे। न्यायमूर्ति कुमार का जन्म 25 फरवरी 1962 को हुआ था। वह बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज और बीएमएस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

बेंगलुरु। न्यायमूर्ति प्रतिनिधि श्रीनिवासाचार्य दिनेश कुमार ने शनिवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल भी इस दौरान मौजूद थे। न्यायमूर्ति कुमार का जन्म 25 फरवरी 1962 को हुआ था। वह बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज और बीएमएस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दो जनवरी, 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 30 दिसंबर, 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 

न्यायमूर्ति कुमार ने 1990 में कर्नाटक उच्च न्यायालय से वकालत की शुरुआत की थी। न्यायमूर्ति कुमार को 1998 में केंद्र सरकार का अतिरिक्त स्थायी वकील और 2003 में वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के लिए पैरवी की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़