कुछ लोगों को द्रविड़म से दिक्कत है : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

Stalin
ANI

एक पुस्तक का विमोचन करने के बाद एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रमुक शासन ने जाति, रीति-रिवाजों और परंपरा के नाम पर समय के साथ बनाई गई सभी बाधाओं को तोड़ने के लिए कानून बनाए।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि ‘‘कुछ लोगों को द्रविड़म शब्द से दिक्कत है’’ क्योंकि द्रविड़वाद एक ऐसी ताकत है जो उत्पीड़न और अन्याय का विरोध करती है।

स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि यह ‘तीक्ष्ण हथियार’ (द्रविड़म) जाति के नाम पर उत्पीड़न का विरोध करता है और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करता है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने तमिल थाई वल्थु (राज्य गान) विवाद को लेकर राज्यपाल आर. एन. रवि पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कुछ लोगों को द्रविड़म शब्द से परेशानी है। इसलिए उन्हें इसका उच्चारण करने में तकलीफ होती है।’’

राज्य के वन मंत्री के. पोनमुडी द्वारा लिखित एक पुस्तक का विमोचन करने के बाद एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रमुक शासन ने जाति, रीति-रिवाजों और परंपरा के नाम पर समय के साथ बनाई गई सभी बाधाओं को तोड़ने के लिए कानून बनाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी कार्यशैली ऐसी बाधाओं को खत्म कर रही है।’’ स्टालिन ने पूछा, ‘‘एक व्यक्ति हैं, आप जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। वह पेरियार (तर्कवादी नेता) का नाम नहीं लेते... अगर यह हिंदी महीना है तो वह तमिल थाई वल्थु गाते समय द्रविड़म शब्द को छोड़ देते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़