पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता सी एम इब्राहिम निलंबित

Janata Dal Secular,
प्रतिरूप फोटो
ANI

पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने दावा किया था कि उनका गुट धर्मनिरपेक्ष होने के कारण मूल जद (एस) है और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह कर्नाटक में संगठन के बारे में निर्णय ले सकते हैं।

जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता सी एम इब्राहिम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण शुक्रवार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। पार्टी अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने 19 अक्टूबर को इब्राहिम को पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया था और उनके स्थान पर अपने बेटे एच डी कुमारस्वामी को नियुक्त किया था।

इब्राहिम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के जद (एस) के फैसले के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने दावा किया था कि उनका गुट धर्मनिरपेक्ष होने के कारण मूल जद (एस) है और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह कर्नाटक में संगठन के बारे में निर्णय ले सकते हैं।

उन्होंने देवेगौड़ा से भाजपा के साथ गठबंधन के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की थी और दावा किया था कि इससे नाराज होकर पड़ोसी राज्यों में पार्टी के कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़