JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में Nitish Kumar ने किया बड़ा ऐलान, 'अब हमेशा NDA के साथ रहेंगे'

Nitish Kumar
ANI

हम आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा रामनाथ ठाकुर एवं बिहार और अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बिहार में सत्तारुढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रहे जनता दल युनाइटेड ने आज अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले किये। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सबसे बड़ा निर्णय यह लिया गया कि सांसद संजय झा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष नीतीश कुमार ने घोषणा की कि वह अब हमेशा एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। माना जा रहा है कि नीतीश की इस घोषणा से उन अटकलों पर विराम लग गया है जिसके तहत अक्सर यह दावा कर दिया जाता है कि वह दोबारा इंडिया गठबंधन में लौटने की राह तलाश रहे हैं।

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, "..उन्होंने (CM नीतीश कुमार) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने घोषणा की है कि अब वे हमेशा NDA गठबंधन का हिस्सा रहेंगे।'' उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बिहार हाईकोर्ट द्वारा रोके गए आरक्षण को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्यसभा सांसद संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। त्यागी ने साथ ही कहा कि पार्टी ने बिहार को विशेष दर्जा या विशेष वित्तीय पैकेज देने की केंद्र सरकार से मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जद (यू) ने प्रश्नपत्र लीक मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए संसद में कठोर कानून पारित करने की मांग भी की है।

इसे भी पढ़ें: JDU की बैठक में नीतीश का बड़ा फैसला, संजय झा बनाए गए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

हम आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा रामनाथ ठाकुर एवं बिहार और अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इस बैठक में हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के विश्लेषण के साथ ही 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़