स्वाति मालीवाल को CM हाउस में पीटने वाले महिला सम्मान की बात करते हैं, फिरोजपुर की रैली में अन्ना का नाम लेकर केजरीवाल पर राजनाथ ने साधा निशाना

Rajnath
ANI
अभिनय आकाश । May 28 2024 5:38PM

सुखबीर सिंह बादल के हाथों पिछले लोकसभा चुनावों में हारे शेर सिंह घुबाया पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कांग्रेस से आए राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पर विश्वास जताते हुए फिरोजपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण यानी 1 जून को वोट डाले जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करते नहीं। अन्ना हजारे ने कहा था कि राजनीतिक पार्टी मत बनाना लेकिन उन्होंने अपने गुरु की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा शराब की सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। आज दिल्ली की गली गली में शराब बिकवाने की व्यवस्था अरविंद केजरीवाल ने की है। यही स्थिति पंजाब की है। स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री आवास में पीटा गया। ये महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Punjab में आप-कांग्रेस का फ्रेंडली मैच वाला दांव कहीं उल्टा न पड़ जाए, 27 साल में पहली बार अकेले क्या दिखेगा कमल का कमाल?

सुखबीर सिंह बादल के हाथों पिछले लोकसभा चुनावों में हारे शेर सिंह घुबाया पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कांग्रेस से आए राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पर विश्वास जताते हुए फिरोजपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण यानी 1 जून को वोट डाले जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim बरी, 22 साल पुराने हत्या के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

आप ने पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद में 13-0 अभियान चला रही है। केजरीवाल के तिहाड़ में बंद होने के बाद, मान ने अकेले ही राज्य में किला संभाल लिया और 1 जून के लोकसभा चुनाव के लिए AAP उम्मीदवारों के लिए, 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाली इस प्रचंड गर्मी में कम से कम 40 रोड शो में भाग लिया। 10 मई को जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल पंजाब गए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़