Rajnath Singh Birthday: राजनाथ सिंह ने ऐसे तय किया शिक्षक से लेकर देश के रक्षामंत्री तक का सफर, बर्थडे पर जानिए रोचक बातें

Rajnath Singh Birthday
Instagram

आज यानी की 10 जुलाई को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि राजनाथ सिंह राजनीति में करीब 5 दशक का अनुभव रखते हैं। स्वभाव और व्यक्तित्व की वजह से राजनाथ सिंह को अजातशत्रु भी कहा जाता है।

आज यानी की 10 जुलाई को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि राजनाथ सिंह राजनीति में करीब 5 दशक का अनुभव रखते हैं। उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को देखते हुए राजनाथ सिंह को अजातशत्रु भी कहा जाता है। राजनाथ सिंह विधायक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से लेकर लोकसभा व राज्यसभा के सांसद भी रहे। इसके अलावा भाजपा में मंत्री पद पर भी रहे। वर्तमान समय में राजनाथ सिंह मोदी सरकार 3.0 में रक्षामंत्री का पद संभाल रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और शिक्षा

उत्तर प्रदेश के चंदौली के चकिया में 10 जुलाई 1951 को राजनाथ सिंह का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम रामबदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी था। गांव से शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद यूपी के मिर्जापुर स्थित के बी पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज में उन्होंने फिजिक्स के लेक्चरर के रूप में नौकरी की। छात्र जीवन से ही राजनाथ सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे।

राजनीतिक सफर 

साल 1974 में राजनाथ सिंह ने राजनीति में एंट्री की और साल 1977 में उत्तर प्रदेश से विधायक बनें। इसके बाद साल 1988 में यूपी विधान परिषद के लिए वह एमएलसी भी चुने गए और साल 1991 में शिक्षामंत्री का पदभार संभाला। बता दें कि जब राजनाथ सिंह ने यूपी में बतौर शिक्षामंत्री अपना कार्यकाल शुरू किया था, तो उस दौरान उन्होंने कई कठोर फैसले लिए थे। जो आज भी याद किए जाते हैं। दरअसल, शिक्षामंत्री के तौर पर राजनाथ सिंह ने नकल विरोधी अधिनियम और वैदिक गणित की शुरुआत की थी।

इसके बाद साल 1994 में राजनाथ सिंह राज्यसभा के सदस्य बनें और फिर 22 नवंबर 1999 को वह केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने। वहीं साल 2000 में राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के सीएम बनें। वह दो साल तक यूपी के सीएम पद पर बने रहे। साल 2003 में उनको केंद्रीय कृषि मंत्री बनाया गया। वहीं साल 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री बने थे। साल 2009 में वह गाजियाबाद और फिर 2014, 2019 और 2024 में लखनऊ से लोकसभा सांसद चुने गए। इसके साथ ही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में और तीसरे कार्यकाल में उनको रक्षामंत्री का पद सौंपा गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़