Rajasthan : अस्थायी आधार पर कार्यरत 735 चिकित्सकों की सेवा अवधि बढ़ाई

doctors
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

विकसित भारत संकल्प यात्रा एवंकोविड-19 के नए वैरिएंट के मामले पाए जाने के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक अस्थायी आधार (यूटीबी) पर कार्यरत 735 चिकित्सकों की सेवा अवधि छह माह के लिए बढ़ा दी है। जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जिन 357 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा अवधि 31 दिसम्बर 2023 को समाप्त हो रही थी, उनकी सेवा अवधि में छह माह की वृद्धि की गई है।

उनके अनुसार इसी प्रकार जिन 378 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा अवधि 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रही है, उनकी सेवा अवधि तीन महीने बढ़ाई गई है। सरकारी बयान के अनुसार उक्त नियुक्ति 30 जून 2024 तक अथवा नियमित भर्ती से कार्मिक उपलब्ध होने तक में से जो भी पहले हो उस समय तक मान्य होगी।

इसके अनुसार यह कदम राज्य में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा एवंकोविड-19 के नए वैरिएंट के मामले पाए जाने के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़