कोटकपूरा से प्रचार अभियान की शुरुआत, मान के खिलाफ हुंकार, पंजाब चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का पहला दौरा

Priyanka Gandhi
अभिनय आकाश । Feb 13 2022 12:12PM

प्रियंका गांधी पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी पंजाब में चार रैलियों को संबोधित करेंगी। धूरी, कोटकपूरा, डेरा बस्सी जैसे इलाकों में प्रियंका गांधी की रैली है।

यूपी के प्रचार की कमान संभालने के बाद अब प्रियंका गांधी पंजाब के रण में उतरने को तैयार हैं। प्रियंका गांधी पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी पंजाब में चार रैलियों को संबोधित करेंगी। धूरी, कोटकपूरा, डेरा बस्सी जैसे इलाकों में प्रियंका गांधी की रैली है। इसके साथ ही डोर टू डोर प्रचार भी करेंगी। प्रियंका गांधी भी लगातार कोशिशों में डटी हुई हैं कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी हमेशा से पंजाब में अपनी सरकार बनाती रही है ऐसे में इस बार भी कोई कोर कसर न बाकी रह जाए। इसी वजह से अब उन्होंने खुद अपने हाथों में कमान संभाल  ली है और आज जनसभाओं को संबोधित करती हुूई नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: चमकौर साहिब में चन्नी को विकास कार्यों पर भरोसा, चौथी बार अपनी जीत सुनिश्चित करने की कोशिशों में जुटे

प्रियंका आज सुबह भठिंडा के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कोटकपूरा में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद धुरी में जहां पर भगवंत मान के खिलाफ उतरे कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली करेंगी। मोहाली में वर्चुअल रैली करेंगी। 3.30 बजे डेराबस्सी में रोड शो करेंगी व 6 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली वापस लौटींगी। बता दें कि प्रियंका गांधी की वर्चअल रैली और डोर टू डोर कैंपेन उस वक्त किया जा रहा है जब पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया। लेकिन सिद्धू की जो नाराजगी है, हालांकि वो खुलकर नहीं सामने आ रहे हैं। लेकिन फिर भी उनके जो हाव भाव हैं उससे लगता है कि वो नाराज हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़