प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध भौतिकी वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले के निधन पर शोक जताया

Prime Minister Modi
ANI

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रोहिणी गोडबोले जी के निधन से दुखी हूं। वह एक अग्रणी वैज्ञानिक और अन्वेषक थीं, जो विज्ञान की दुनिया में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की प्रबल समर्थक भी थीं।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भौतिकी वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले के निधन पर शोक जताया और कहा कि अकादमिक क्षेत्र में उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रोहिणी गोडबोले जी के निधन से दुखी हूं। वह एक अग्रणी वैज्ञानिक और अन्वेषक थीं, जो विज्ञान की दुनिया में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की प्रबल समर्थक भी थीं।

उन्होंने कहा, उनके अकादमिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। प्रख्यात भौतिकीविद और पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर रोहिणी एम गोडबोले का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 71 साल की थीं।

गोडबोले एक प्रतिभाशाली अनुसंधानकर्ता एवं विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की पैरोकार थीं। वह 1995 में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर सीएचईपी से जुड़ीं और 1998 से वह वहां प्रोफेसेर थीं। 31 जुलाई, 2021 को सेवानिवृत के उपरांत वह मानद प्रोफेसर बन गयीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़