छत्तीसगड़ के प्रेशर बम में विस्फोट, ग्रामीण महिला घायल

explosion
ANI

इन्द्रावती नदी के ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर वापस जा रही थी तब आज सुबह लगभग 6.30 बजे वह माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आ गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल महिला बोड़गा गांव की रहने वाली है। महिला महुआ बुनने जंगल गई थी। उन्होंने बताया कि जब वह इन्द्रावती नदी के ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर वापस जा रही थी तब आज सुबह लगभग 6.30 बजे वह माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आ गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023-24 में भी माओवादियों के द्वारा लगाये गये बारूदी सुरंग की चपेट में आने से बोड़गा गांव के दो बच्चों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती किया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़