पटनायक के निकट सहयोगी पांडियन बीजद में शामिल हुए
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 27 2023 11:26AM
पांडियन मुख्यमंत्री, राज्य के अन्य मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ बीजद नेताओं की मौजूदगी में क्षेत्रीय दल में शामिल हुए। पांडियन 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका नाम कई विवादों से जुड़ा रहा है और उन पर सेवा नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निकट सहयोगी एवं पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी वी कार्तिकेयन पांडियन सोमवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए।
पांडियन मुख्यमंत्री, राज्य के अन्य मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ बीजद नेताओं की मौजूदगी में क्षेत्रीय दल में शामिल हुए। पांडियन 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका नाम कई विवादों से जुड़ा रहा है और उन पर सेवा नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।
उन्होंने इस साल 23 अक्टूबर को सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद पर राज्य की प्रमुख 5 टी (परिवर्तनकारी पहल) और नवीन ओडिशा योजना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़