पाटिल की जिहाद संबंधी टिप्पणी कांग्रेस की ओर से हिंदुत्व का अपमान करने का एक और प्रयास: भाजपा

BJP
Google free license

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के इस दावे को लेकर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया कि भगवद् गीता में भी जिहाद की बात कही गई थी। भाजपा ने कहा कि यह विपक्षी दल द्वारा हिंदुत्व को कलंकित करने का एक और प्रयास है।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के इस दावे को लेकर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया कि भगवद् गीता में भी जिहाद की बात कही गई थी। भाजपा ने कहा कि यह विपक्षी दल द्वारा हिंदुत्व को कलंकित करने का एक और प्रयास है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से ‘‘हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान करने’’ की साजिश में शामिल रही है और पाटिल की टिप्पणी इस दिशा में एक और अध्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं ने बोको हराम तथा तालिबान जैसे आतंकवादी संगठनों और हिंदुस्व को एक समान बताया था।

इसे भी पढ़ें: सॉलिसिटर जनरल ने उच्चतम न्यायालय में हल्की बात की, मैं न्यायाधीश से नहीं मिला: बघेल

उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे और पी. चिदंबरम ने ‘‘भगवा आतंकवाद’’ के बारे में बात की थी। शुक्ला ने कहा कि गीता मानवता का दर्शन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी। भाजपा ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पाटिल ने कहा था कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई। उन्होंने कहा था कि जब सही इरादों और सही चीजें करने के बावजूद कोई नहीं समझता है तो यह अवधारणा सामने आई कि बल का प्रयोग किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: रोजगार मेला पर तेजस्वी यादव बोले- इससे पहले नियुक्ति पत्र क्यों नहीं बांटते थे PM... हमने शुरूआत की है

पाटिल ने दावा किया था, ‘‘यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है, श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।’’ पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम के बाद हिंदू घृणा और वोट बैंक की राजनीति में पीछे न रहते हुए कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहना है कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को ‘जिहाद’ सिखाया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़