Pahalgam Terror Attack के बाद Jammu से लौटे 75 यात्री, मुंबई पहुंची फ्लाइट, लोगों के दिलों में बैठा डर

pahalgam
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 24 2025 1:00PM

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश भर में गुस्सा भरा पड़ा है। घटना के बाद 75 पर्यटक मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे है। यहां उनका स्वागत करने के लिए शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर और राहुल कनाल भी मौजूद रहे। पर्यटक सुबह करीब साढ़े चार बजे की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गम की लहर के साथ आक्रोश भी फैला हुआ है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में खूबसूरत वादियों के बीच दिल दहला देने वाली इस घटना में 26 बेगुनाह, निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई है। इस हमले के बाद गुरुवार को जम्मू से एक विमान से 75 पर्यटकों को मुंबई लाया गया है।

मुंबई लौटने पर लोगों के चहरे पर राहत दिखाई दी है। घर सुरक्षित लौटने पर लोगों को राहत मिली थी मगर उनके चेहरे और आखों में पहलगाम के खौफ का मंजर भी था। कश्मीर की धरती पर इन लोगों ने खौफ का वो मंजर देखा है जो कभी भुलाए नहीं भुलेगा।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश भर में गुस्सा भरा पड़ा है। घटना के बाद 75 पर्यटक मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे है। यहां उनका स्वागत करने के लिए शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर और राहुल कनाल भी मौजूद रहे। पर्यटक सुबह करीब साढ़े चार बजे की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद उनके चेहरों पर राहत थी मगर आंखों में खौफ भी था।

एक पर्यटक ने कहा कि हमले से कुछ मिनट पहले उस इलाके से निकला था। इस जगह पर ही ये हमला हुआ है। पहली बार धरती का स्वर्ग कहलाने वाला कश्मीर डर का पर्यायवाची बन गया है। हम सुरक्षित घर जाना चाहते है। अन्य पर्यटक ने बताया कि कश्मीरी लोग अच्छे है मगर इस घटना का उनके जीवन पर भी असर होगा। होटल खाली हो गए है क्योंकि पर्यटक डर कर लौट चुके है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़