नायब सैनी हरियाणा में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं : केंद्रीय मंत्री प्रधान

Pradhan
ANI

‘‘कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो वह आरक्षण खत्म कर देगी। यह कोई नई बात नहीं है। उनका बयान उसकी (कांग्रेस की) मानसिक स्थिति को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और पार्टी उनके नेतृत्व में राज्य में जीत की ‘हैट्रिक’ बनाएगी।

प्रधान का यह बयान तब आया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगर पार्टी सत्ता में लौटती है तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करेंगे।

विज की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी प्रधान ने करनाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने ऐसा कहा होगा, लेकिन नायब सिंह सैनी भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में विधानसभा चुनाव राज्य के लोकप्रिय नेता सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा विधानसभा चुनाव में विजयी होकर भाजपा ‘हैट्रिक’ बनाएगी।’’

प्रधान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आरक्षण पर हालिया टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक ‘‘राजनीतिक मुद्दा’’ होगी। उन्होंने दावा किया, ‘‘कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो वह आरक्षण खत्म कर देगी। यह कोई नई बात नहीं है। उनका बयान उसकी (कांग्रेस की) मानसिक स्थिति को दर्शाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़