भारत और फ्रांस की नौसेनाओं ने युद्धाभ्यास किया

Navies
ANI

नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘भूमध्यसागर में ‘वरुण’ के 22वें संस्करण का आयोजन भारत और फ्रांस के बीच समुद्री गतिविधियों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’

भारत और फ्रांस की नौसेनाओं ने समुद्री क्षेत्र में अपने साझा रणनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए भूमध्य सागर में एक व्यापक युद्धाभ्यास किया। भारतीय नौसेना ने कहा कि भारतीय नौसैनिक जहाज ‘तबर’ और लंबी दूरी के समुद्री निगरानी विमान ‘पी-8आई’ ने 22वें ‘वरुण’ अभ्यास में भाग लिया। यह अभ्यास दो से चार सितम्बर तक चला।

फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व अग्रिम पंक्ति के जहाज एफएस प्रोवेंस, पनडुब्बी सुफ्रेन, लड़ाकू विमान एमबी339 और हेलीकॉप्टर एनएच90; डॉफिन ने किया। नौसेना ने कहा कि अभ्यास के दौरान उन्नत नौसैनिक अभियानों की एक श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास, उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास और वायु रक्षा अभ्यास शामिल थे।

इसने कहा कि 2001 में शुरू हुआ द्विपक्षीय अभ्यास वरुण भारत-फ्रांस नौसैनिक संबंधों की रीढ़ है। नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘भूमध्यसागर में ‘वरुण’ के 22वें संस्करण का आयोजन भारत और फ्रांस के बीच समुद्री गतिविधियों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’

इसमें कहा गया है कि ‘वरुण’ सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से अंतरसंचालनीयता बढ़ाने की दिशा में भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं की प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है। इसमें कहा गया है, ‘‘भारतीय नौसेना दुनियाभर में समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़