नाना पटोले का मास्टर प्लान, केंद्र की नाकामियों को बेनकाब करने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज

Nana Patole

मंगलवार को पुणे, पिंपरी चिंचवड़, सोलापुर और कोल्हापुर जिलों की समीक्षा बैठक तिलक भवन में संपन्न हुई। इस बैठक के बाद नाना पटोले अपने मास्टर प्लान के बारे में बोल रहे थे। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे, नसीम खान, बसवराज पाटिल, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, भा. ई. नगराले, पूर्व मंत्री बालासाहेब शिवरकर, संगठन महासचिव देवानंद पवार, प्रदेश महासचिव अभय छाजेड समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। पेट्रोल, डीजल, खाना पकाने के तेल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। कृषि उपज की कोई कीमत नहीं है और अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। केंद्र की बीजेपी सरकार पर यह निशाना महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में जहां देश पतन की ओर है, वहीं सरकार हिंदू-मुस्लिम मुद्दे विवाद खड़ा कर लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार की इस नाकामी को जनता के सामने लाने के लिए वे प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़, तीन लड़कियां घायल, पार्टी ने जतायी ‘साजिश’ की आशंका

मंगलवार को पुणे, पिंपरी चिंचवड़, सोलापुर और कोल्हापुर जिलों की समीक्षा बैठक तिलक भवन में संपन्न हुई। इस बैठक के बाद नाना पटोले अपने मास्टर प्लान के बारे में बोल रहे थे। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे, नसीम खान, बसवराज पाटिल, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, भा. ई. नगराले, पूर्व मंत्री बालासाहेब शिवरकर, संगठन महासचिव देवानंद पवार, प्रदेश महासचिव अभय छाजेड समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चन्नी ने केजरीवाल को लेकर दिया विवादित बयान, बोले- हमें पंजाब में नहीं लाना है कोरोना

बैठक में कांग्रेस पार्टी के सदस्य पंजीकरण, पदाधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और मुद्रास्फीति विरोधी जागरूकता अभियान की भी समीक्षा की गई। पटोले ने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने सभी नेताओं से राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी के विचार को जगाने के लिए पूरी मेह्नत और समर्पण के साथ काम किया जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़