पराली जलाने की अधिकतर घटनाएं भाजपा शासित हरियाणा, उत्तर प्रदेश में हो रही हैं: चीमा

stubble
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

दिल्ली में उच्च वायु प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल के जवाब में चीमा ने यहां पत्रकारों से कहा कि इस सीजन में राज्य में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश में देखी जा रही हैं। चीमा ने पराली जलाने की घटनाओं को लेकर पंजाब की आलोचना के बीच यह बात कही।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब में ऐसे मामलों में कमी आई है क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए धान उत्पादकों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी प्रदान की है।

दिल्ली में उच्च वायु प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल के जवाब में चीमा ने यहां पत्रकारों से कहा कि इस सीजन में राज्य में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को धान की पराली को नहीं जलाने के लिए कहा जा रहा है, साथ ही उल्लंघन करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा, पंजाब में इस सीजन में पराली जलाने की घटनाओं में 56 फीसदी की गिरावट आई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़