Modi Government ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदला, अब 'श्री विजय पुरम' के नाम से होगी पहचान, अमित शाह ने बताई वजह

Port Blair
ANI
अभिनय आकाश । Sep 13 2024 5:31PM

शाह ने पहले के नाम को औपनिवेशिक विरासत बताया। इसके साथ ही कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम में और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की रही है और श्री विजया पुरम प्राप्त जीत का प्रतीक है।

अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर अब श्री विजया पुरम के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजया पुरम किए जाने की घोषणा की। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश को औपनिवेशिक छापों से मुक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, आज हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजया पुरम करने का निर्णय लिया है। शाह ने पहले के नाम को औपनिवेशिक विरासत बताया। इसके साथ ही कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम में और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की रही है और श्री विजया पुरम प्राप्त जीत का प्रतीक है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित 40लोग शामिल

अमित शाह ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में अद्वितीय स्थान है। ये द्वीप क्षेत्र कभी चोल साम्राज्य के नौसैनिक अड्डे के रूप में कार्य करता था। लेकिन आज हमारी रणनीतिक और विकास आकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनने के लिए तैयार है। इसके साथ ही शाह ने कहा कि ये वो स्थान भी है जिसने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा हमारे तिरंगे को पहली बार फहराया था और वह सेल्युलर जेल भी है जिसमें वीर सावरकर जी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के लिए संघर्ष किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़