मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता का निधन

 Mohan Yadav
ANI

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में शर्मा ने दिवंगत आत्मा को शांति मिलने और शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार शाम निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूनम चंद यादव 100 वर्ष के थे।

अधिकारियों ने बताया कि उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मां का पहले ही निधन हो चुका है। पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक में भाग लेने के बाद, उज्जैन के लिए रवाना हो गए। अंतिम संस्कार उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित अन्य लोगों ने उनके (मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के) निधन पर शोक व्यक्त किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में शर्मा ने दिवंगत आत्मा को शांति मिलने और शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़