मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक के बेटे पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

suicide
प्रतिरूप फोटो
creative common

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश व्यास ने कहा, ‘‘महिला के परिवार के सदस्यों ने शिकायत की थी कि पुष्पराज सिंह पटेल उस पर (दामिनी ठाकुर पर) शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था।’’

मध्यप्रदेश पुलिस ने रविवार को कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज सिंह पटेल के खिलाफ 25 वर्षीय एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अलीराजपुर जिले की दामिनी ठाकुर ने इस सप्ताह की शुरुआत में खुदकुशी कर ली थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला पर उससे शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था और कई बार धमकियां भी दीं जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

आरोपी जोबट निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल का बेटा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश व्यास ने कहा, ‘‘महिला के परिवार के सदस्यों ने शिकायत की थी कि पुष्पराज सिंह पटेल उस पर (दामिनी ठाकुर पर) शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था।’’ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़