Haryana में केजरीवाल ने AAP के किंग मेकर होने का किया था दावा, जाने क्या है उनकी पार्टी का हाल

Kejriwal
ANI
अंकित सिंह । Oct 8 2024 10:53AM

आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि ये तो शुरुआती रुझान हैं। आप को यहां भी अच्छा वोट शेयर मिलेगा। आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि हमारे पास धन नहीं था।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने इस बार अपनी पूरी ताकत लगाई थी। पूरी ताकत के साथ पार्टी 90 सीटों पर उम्मीदवार भी उतारी थी। हालांकि पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश की गई थी। लेकिन कहीं ना कहीं बात नहीं बनने की स्थिति में आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनावी मैदान में उतरी थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी के लिए हरियाणा में अच्छी खबर दिखाई नहीं दे रही है। आम आदमी पार्टी शुरुआती रुझानों में बहुत पीछे हैं। आम आदमी पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं है। शुरुआती रुझानों में जो आम आदमी पार्टी को वोट प्रतिशत मिले हैं। वह 1.59 प्रतिशत है। ऐसे में आप के लिए बहुत सुखद स्थिति हरियाणा में दिखाई नहीं दे रही है। आप को सीट भी मिलती हुई नहीं देख रही।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में हुआ बड़ा उलटफेर, पहले पिछड़ने के बाद शुरुआती रुझानों में अब भाजपा को बढ़त

आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि ये तो शुरुआती रुझान हैं। आप को यहां भी अच्छा वोट शेयर मिलेगा। आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि हमारे पास धन नहीं था। हमारे नेताओं को जेल भेजा गया लेकिन इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमने मजबूती से चुनाव लड़ा। भाजपा का बाहर होना तय है। उन्होंने कहा कि हम अब भी चाहते हैं कि भाजपा को राज्य से बाहर किया जाए। चाहे कोई भी सरकार बनाए, इस भ्रष्ट और अहंकारी भाजपा को वहां की सत्ता से बाहर किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पिछड़ रही है और आप-कांग्रेस गठबंधन नहीं होने की बात पर उन्होंने कहा कि यह मूल्यांकन करना मेरा काम नहीं है। दोनों दलों के आलाकमान इस बात का आकलन करेंगे कि इससे क्या फायदा या नुकसान हुआ और क्या किया जाना चाहिए था या क्या नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हमने उस समय एक सकारात्मक प्रयास किया। हमने राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाया और हम भाजपा को बैसाखी पर ले आए। अगर यहां भी ऐसा किया गया होता तो नतीजे काफी अलग होते।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़