नाबालिग लड़की का बलात्कार किया फिर दी जान से मारने की धमकी, 3 गिरफ्तार

rape

कर्नाटक में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार किए गए।पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और रिजवान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मंगलुरु। दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक भगवान सोनावने ने बताया कि बंतवाल ग्रामीण पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान ऑटोरिक्शा चालक रिजवान, मोहम्मद कासिम और अजमल हुसैन के रूप में की है। पीड़िता की मां ने चार नवंबर को पुलिस में शिकायत की थी कि एक ऑटो चालक ने उनकी लड़की का यौन शोषण किया।

इसे भी पढ़ें: जनता जनार्दन-किसान अन्नदाता को सता कर मंदिरों में घण्टी बजाने से पाप नहीं धुलेंगे- दीपक शर्मा

पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और रिजवान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता ने पांच नवंबर को पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि पांच महीने पहले उससे दोस्ती करने वाले दो अन्य युवकों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की (आईपीसी) की धारा 376 (डी), 506, 34 और पोक्सो कानून की अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़