झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

hemant soren
ANI

दो और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

झामुमो ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को दो उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जिसमें सरायकेला सीट से गणेश महली को मैदान में उतारा गया है, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे।

हली अन्य भाजपा नेताओं के साथ 22 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए थे। पार्टी ने खूंटी सीट से रामसूर्या मुंडा को मैदान में उतारा है। झामुमो ने इससे पहले तीन सूची जारी कर 81 में से 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे।

दो और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़