विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के राजनीतिक एंट्री से नाराज हैं साक्षी मलिक? सामने आई प्रतिक्रिया

Sakshi Malik
ANI
अंकित सिंह । Sep 6 2024 2:31PM

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट पर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि पार्टी में शामिल होना उनकी निजी पसंद है। मेरा मानना ​​है कि हमें बलिदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन, महिलाओं के लिए लड़ाई को गलत धारणा नहीं दी जानी चाहिए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कुछ देर पहले ही विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इसी के साथ दोनों ने ही अपनी सरकारी नौकरियों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों को आगामी चुनाव में उन्हें टिकट मिलने की भी संभावना है। इस पर अब दिग्गद कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिससे बात इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि शायद वे नाराज हैं। 

इसे भी पढ़ें: Vinesh Phogat और बजरंग पूनिया ने छोड़ी अपनी नौकरी, यहां जानें कारण

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट पर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि पार्टी में शामिल होना उनकी निजी पसंद है। मेरा मानना ​​है कि हमें बलिदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन, महिलाओं के लिए लड़ाई को गलत धारणा नहीं दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से आंदोलन जारी है। मुझे भी ऑफर मिले थे लेकिन मैं अंत तक देखना चाहती थी कि मैंने क्या शुरू किया। जब तक फेडरेशन की सफाई नहीं हो जाती और महिलाओं का शोषण बंद नहीं हो जाता, मेरी लड़ाई जारी रहेगी। लड़ाई सच्ची है और जारी रहेगी। 

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में लिखा कि अपने जीवन के इस मोड़ पर, मैंने खुद को रेलवे सेवा से अलग करने का फैसला किया है और भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं हमेशा भारतीय रेलवे परिवार की आभारी रहूंगी।"

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस जॉइन करने से पहले विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, कहा- अपने जीवन के इस मोड़ पर...

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। दोनों 2023 में पूर्व भाजपा सांसद और तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध का हिस्सा थे। सूत्रों के अनुसार, बजरंग पुनिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, उन्हें नियुक्त किए जाने की संभावना है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा कांग्रेस की प्रचार समिति के सह-अध्यक्ष के रूप में विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़