Pakistan गई Anju को लेकर आई बड़ी खबर, जल्द लौट सकती है भारत, परिवार के इन सदस्यों के लिए लिया फैसला

anju
प्रतिरूप फोटो
twitter viral image
रितिका कमठान । Sep 18 2023 6:45PM

अंजू ने 25 जुलाई को इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था और अपना नाम फातिमा रख लिया था। धर्मांतरण के बाद उसने खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले के निवासी 29 वर्षीय नसरुल्ला से ही निकाह कर लिया था।

अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अंजू और उसके प्रेमी की कहानी से वैसे तो पूरा भारत वाकिफ है। राजस्थान की अंजू इस वर्ष ही अपने पति और दो बच्चों को अकेला छोड़कर पाकिस्तान अपने प्रेमी के पास चली गई थी। यहां एक गांव में उसने अपने प्रेमी से मुलाकात करने के लिए एक सप्ताह का वीजा लिया था, जिसे उसने आगे बढ़ाया था।

अब माना जा रहा है कि अंजू अगले महीने तक वापस भारत लौट सकती है। ये जानकारी अंजू के पति ने साझा की है। अंजू के पति ने बताया कि अंजू मानसिक रूप से परेशान है। उसे अपने दोनों बच्चों की याद आ रही है। अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद उसका पति लगातार उससे वापस लौटने के गुहार लगाता रहा है। गौरतलब है कि अंजू ने 25 जुलाई को इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था और अपना नाम फातिमा रख लिया था। धर्मांतरण के बाद उसने खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले के निवासी 29 वर्षीय नसरुल्ला से निकाह कर लिया था। 

ऐसे हुई थी पाकिस्तानी युवक से दोस्ती

अंजू की पाकिस्तानी युवक से लंबे अर्से से दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से 2019 में हुई थी। नसरुल्ला ने पीटीआई से फोन पर कहा, ‘‘फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौटेगी।’’ उसने कहा, ‘‘वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों की बड़ी ही शिद्दत से कमी महसूस कर रही है। उसके पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’ 

अंजू का नसरुल्ला से पहले राजस्थान में रहने वाले अरविंद से विवाह हुआ था और दोनों की 15 साल की एक बेटी और छह साल का एक बेटा है। नसरुल्ला ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू की मानसिक सेहत और खराब हो। उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर है कि वह अपने देश जाकर बच्चों से मिले।’’ उसने कहा कि दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस लौट जाएगी।  

नसरुल्ला ने कहा, ‘‘इसमें कुछ समय लगेगा और संभव है कि वह अगले महीने भारत लौटे।’’ अंजू के पाकिस्तानी पति ने कहा कि अगर उसे वीजा मिलता है तो वह भी भारत जाएगा। अंजू और उसका पति नसरुल्ला इस साल अगस्त में शादी करने के बाद पहली बार एक दिन के दौरे पर पेशावर आए थे। जानकारी के मुताबिक, अंजू ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार और शाहरुख खान के पेशावर स्थित पुश्तैनी मकान को देखने की इच्छा जताई थी। अंजू ने कहा, ‘‘मैंने पश्तो के कुछ शब्द सीखे हैं। पाकिस्तान आने से पहले मुझे बिलकुल अहसास नहीं था कि मैं यहां प्रसिद्ध हो जाऊंगी।

बता दें कि जुलाई के महीने में अंजू परिवार या दोस्तों को बताए बिना ही पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने चली गई थी। तब वो सिर्फ एख सप्ताह के लिए वीजा लेकर गई थी। मगर बाद में उसने अपना वीजा आगे बढ़वाया था। अंजू का पति लंबे समय तक उसके लौटने की गुहार लगाता रहा मगर वो नहीं लौटी थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़