भारत ने राफेल लड़ाकू विमान के 26 नौसैन्य संस्करण खरीदने के फैसले के बारे में फ्रांस को सूचित किया

Rafale
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

रक्षा मंत्रालय ने जुलाई में फ्रांस से राफेल (समुद्री) लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी थी। मुख्य रूप से स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर इसकी तैनाती की जाएगी।

 भारत ने भारतीय नौसेना के लिए राफेल लड़ाकू विमान के 26 नौसैन्य संस्करण को खरीदने के अपने फैसले के बारे में फ्रांस को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है, जिससे एक अंतर-सरकारी ढांचे के तहत खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने जुलाई में फ्रांस से राफेल (समुद्री) लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी थी। मुख्य रूप से स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर इसकी तैनाती की जाएगी।

समझा जाता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाल की पेरिस यात्रा के दौरान राफेल के नौसैन्य संस्करण की खरीद का मुद्दा उठा था। ऐसा पता चला है कि भारत ने डसॉल्ट एविएशन से लड़ाकू विमान खरीदने संबंधी अपने फैसले के बारे में औपचारिक रूप से सूचित करते हुए फ्रांसीसी सरकार को एक अनुरोध पत्र भेजा है। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय को फ्रांसीसी पक्ष से प्रतिक्रिया मिलने के बाद मूल्य निर्धारण और अन्य विवरणों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़