बिहार में धड़ल्ले से जारी है जहरीली शराब का अवैध कारोबार, सरकार को लगाम लगानी चाहिए: प्रियंका

 Priyanka Gandhi
ANI

सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बिहार के सीवान एवं सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और आरोप लगाया कि प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।

बिहार के सीवान और सारण जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई थी और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिससे आये दिन मौतें होती हैं। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़