Karwa Chauth 2024: करवा चौथ से पहले इन 5 चीजों को जरुर खरीदें, वरना अधूरी मानी जाएगी करवा माता की पूजा

Karwa Chauth 2024
ANI

करवा चौथ पर करवा मां की पूजा जरुर की जाती है। इस पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना काफी जरुरी होता है। करवा चौथ के दिन इनके बिना पूजन अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं इन 5 चीजों के बारे में-

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत को ज्यादातर शादी-शुदा महिलाएं रखती हैं। पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। शाम के समय जब चंद्रोदय हो जाता है तो चंद्रमा के अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। अपने पति के लिए सजती-संवरती हैं और चौथ माता से अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस पूजा में कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करना बेहद जरुरी होता है। करवा चौथ के दिन इनके बिना पूजन अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं इन 5 चीजों के बारे में-

करवा माता की तस्वीर या फोटो

करवा चौथ के दिन माता करवा की पूजा अवश्य होती है। ऐसे में इनकी तस्वीर या फोटो का होना बहुत जरुरी है। करवा चौथ पर आप भी अपने घर पर करवा माता की तस्वीर या फोटो लेकर जरुर आए। इसमें आप करवाचौथ की कथा, उससे जुड़ी तस्वीरें, चांद-सूरज और मां करवा की तस्वीर देख सकती है।

पूजा के दौरान सींक रखें

करवा चौथ पूजा के लिए सींक लाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कथा सुनते हुए या पूजा करते समय, एक सींक अपने पास जरुर रखें। दरअसल, सींक को मां करवा की शक्तियों का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथा के मुताबिक, जब वीरवती के पति की मृत्यु हुई, तब वीरवती की पूजा से प्रसन्न होकर मां करवा ने इसी सींक की मदद से यमराज के सहयोगी चित्रगुप्त के पास रखें खाते के पन्नों को नष्ट कर दिया था।

करवा जरुरी है करवाचौथ

करवाचौथ के दिन पूजा के दौरान सबसे जरुरी चीज करवा है। आप चाहे मिट्टी का करवा ले सकते हैं या फिर बाजार में उपलब्ध तांबे और पीतल के करवे भी मौजूद हैं। पूजा के दौरान इस करवे में पूजा के दौरान जल भर कर रखा जाता है, जिसके बाद शाम को चंद्रमा को जल देकर व्रत खोला जाता है। इसके साथ ही, आप करवे पर मौली बांधें और कुमकुल की मदद से स्वास्तिक बनाना बेहद ही शुभ माना जात है।

पूजा में दीपक होना जरुरी है

करवा चौथ पर पूजा के दौरान दीया शामिल करना जरुरी होता है। इस दिन आप मिट्टी या आटे के बने दीए से पूजा करना शुभ माना जाता है। यदि आप आटा का दिया बनाने जा रही हैं तो उसमें हल्दी जरुर डालें, जिससे ये सफेद रंग के ना रहें।

करवा चौथ की स्पेशल पूजा थाली

करवा चौथ के खास दिन पर पूजा थाली तैयार करना जरुरी होता है। पति को देखने के लिए छलनी, जल से भरा लोटा, फल, पूजन सामग्री और दीया, ये सभी जरुरी चीजें रखें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़