लव लेटर मिलने पर पहले काटा पत्नी का गला, फिर कटे सिर के साथ पहुंचा थाने, पति ने खुद को किया पुलिस के हवाले

murder news
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसारा गांव का निवासी अनिल कनौजिया पेशे से राजगीर था। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व वंदना कनौजिया से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं।

बाराबंकी। जिले के कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बसारा में शुक्रवार को पत्नी का सिर काटने के बाद उसे लेकर पुलिस के पास जा रहा पति गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसारा गांव का निवासी अनिल कनौजिया पेशे से राजगीर था। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व वंदना कनौजिया से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि अनिल को शक था कि उसकी पत्नी के साथ किसी युवक के अवैध संबंध हैं और दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा होता था। 

एसपी ने बताया कि आज प्रातः विवाद के बाद अनिल ने वंदना की धारदार हथियार बांके से गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसके बाद अनिल एक हाथ में वंदना का कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी जा रहा था उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल हो रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़