आम आदमी पार्टी की नेता पर पति ने चलाई, दिवाली के मौके पर हुई जमकर फायरिंग

gunshot
प्रतिरूप फोटो
Creative commons
रितिका कमठान । Nov 13 2023 1:55PM

रविवार 12 नवंबर को ग्वालियर में आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता रुचि गुप्ता के पति ने उन पर गोलियां चलाई है। इस गोलीबारी में दो लोगों की घायल होने की खबर है। गोलीबारी की यह घटना शहर के सिटी सेंटर इलाके में स्थित फिटनेस एंड ब्यूटी सेंटर रिवाइटल मंत्रा में हुई है।

पूरा देश जब दिवाली के जश्न में डूबा हुआ था तब आम आदमी पार्टी की एक नेता पर उनके ही पति ने जमकर गोलियां बरसा दी। रविवार 12 नवंबर को ग्वालियर में आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता रुचि गुप्ता के पति ने उन पर गोलियां चलाई है। इस गोलीबारी में दो लोगों की घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना शहर के सिटी सेंटर इलाके में स्थित फिटनेस एंड ब्यूटी सेंटर रिवाइटल मंत्रा में हुई है।

जानकारी के मुताबिक गोलाबारी में रुचि गुप्ता के केंद्र पर काम करने वाले दो कर्मचारी के पैरों में गोली लगी है। दोनों ही घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। घायल कर्मचारी निखिल शर्मा ने इस घटना के बाद पुलिस में जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इस मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करती है।

घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं आरोपी संदीप ठाकुर गोलियां चलाने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात पर मतभेद चल रहा था जिसके बीच में आरोपी घटनास्थल पर पहुंचा और उसने गोलियां चला दी। अब तक यह सामने नहीं आया है कि उनके पति ने गोलियां रुचि को करने के लिए ही चलाई थी या किसी और को टारगेट किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़