म्यामांर में एयरस्ट्राइक, भागकर भारतीय सीमा में अब तक कितनों ने की घुसपैठ, प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब?

MEA
Creative Common
अभिनय आकाश । Nov 16 2023 4:51PM

प्रभासाक्षी की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से पूछा गया कि म्यांमार में जिस तरह के हालात हैं बहुत सारे लोग मिजोरम में भाग कर आए हैं। अलग-अलग रिपोर्ट हैं कि 2000 से 5 हजार लोग भाग कर आए हैं। कुछ लोगों को हमने वापस भी किया। कोई सही आंकड़ा है क्या और हमने क्या वहां की सरकार से से इस मुद्दे पर बात की है?

म्यांमार के चिन राज्य में एयर स्ट्राइक और भीषण गोलीबारी के बाद पिछले 24 घंटों में पड़ोसी देश के 2000 से अधिक नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए भारतीय राज्य मिजोरम में प्रवेश किया है। इसको लेकर विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रिफिंग में प्रभासाक्षी ने अरिंदम बागची से सवाल पूछे। प्रभासाक्षी की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से पूछा गया कि म्यांमार में जिस तरह के हालात हैं बहुत सारे लोग मिजोरम में भाग कर आए हैं। अलग-अलग रिपोर्ट हैं कि 2000 से 5 हजार लोग भाग कर आए हैं। कुछ लोगों को हमने वापस भी किया। कोई सही आंकड़ा है क्या और हमने क्या वहां की सरकार से से इस मुद्दे पर बात की है? 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Myanmar से भाग कर लोगों का Mizoram आना कहीं चीनी साजिश तो नहीं है? कहीं Manipur जैसा वाकया दोहराने की तैयारी तो नहीं है? भारत सरकार को क्या करना चाहिए?

प्रभासाक्षी के सवाल पर अरिंदम बागची ने कहा कि म्यांमार में चल रही स्थिति पर हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। हम हिंसा के सत्र हैं और रचनात्मक बातचीत के माध्यम से स्थिति के समाधान के पक्ष में हैं। अरिंदम बागची ने कहा कि अगर आप कोई विशिष्ट आंकड़े जानना चाहते हैं तो वो आपको ऑथरिटी से पूछना पड़ेगा। लेकिन हमारी तरफ से हमें ये मालूम है कि जब से इस राउंड का 2021 में चालू हुआ विवाद तब से काफी म्यांमार के नागरिक हमारे यहां आ गए थे। हमारी लोकल ऑथरिटी ह्यूमैनटेरियन ग्राउंड पर जो भी सहायता हो दे रहे हैं। जो वापस जाना चाहते हैं उन्हें भी सहायता दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में सेना और विद्रोहियों के बीच छिड़ी जंग, जान बचाकर मिजोरम में घुस आए 39 सैनिकों को IAF ने भेजा वापस

इससे पहले खबर आई थी कि थल सेना और भारतीय वायुसेना ने उन 39 म्यांमार सैन्य कर्मियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे और अपने देश के उत्तरी क्षेत्रों में विद्रोही प्रतिरोध समूहों से भागने के बाद मिजोरम में शरण ली थी। मिजोरम के आईजीपी (मुख्यालय) लालबियाकथांगा खियांग्ते ने कहा कि म्यांमार में एकता सरकार ने भारत-म्यांमार सीमा पर दो गांवों -ख्वामावी और रिहखावदार में दो म्यांमार सेना चौकियों पर कब्जा कर लिया। परिणामस्वरूप, म्यांमार की सेना ने मिजोरम की ओर शरण लेना शुरू कर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़