गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

traffic police
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस उपयुक्त (डीसीपी) यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने आज एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 57 वाहन जब्त किये गए।

गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने समय अवधि पूरी कर चुके डीजल और पेट्रोल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस उपयुक्त (डीसीपी) यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने आज एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 57 वाहन जब्त किये गए।

उन्होंने बताया कि 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 154 वाहन जब्त किये गए। उन्होंने बताया कि बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के चल रहे 2640 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 2880 वाहनों के चालान किये गए जिनके फिटनेस प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़