झारखंड के पलामू में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Gang rape
प्रतिरूप फोटो
creative common

पीड़िताओं ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक पंचायत के जरिये मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में रविवार देर शाम पुलिस में शिकायत दायर की गई।

झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (छतरपुर) अवध यादव ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र की है लेकिन रविवार शाम को मामला सामने आया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िताओं ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक पंचायत के जरिये मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में रविवार देर शाम पुलिस में शिकायत दायर की गई।

डीएसपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। नौडीहा बाजार थाने के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़