एक सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे

former-maharashtra-cm-narayan-rane-will-join-bjp-on-september-1
[email protected] । Aug 30 2019 8:10AM

कांग्रेस छोड़ने के बाद राणे को भाजपा के समर्थन से राज्यसभा में चुना गया और उन्होंने ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ पार्टी बनाई जो राजग का हिस्सा है।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक सितंबर को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने के बाद राणे को भाजपा के समर्थन से राज्यसभा में चुना गया और उन्होंने ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ पार्टी बनाई जो राजग का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के पास है ‘गुजरात का वाशिंग पाउडर’ जो शामिल होने वाले विपक्षी नेताओं की कर देता है सफाई

राणे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं सोलापुर में एक सितंबर को भाजपा में शामिल होऊंगा, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली संबोधित करेंगे।’’ भाजपा सूत्रों के अनुसार, राकांपा विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल और सातारा सांसद उदयनराजे भोसले जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़